top of page

शादी वाले घर में चोरों का धावा

उज्जैन। परिवार बेटे की शादी में व्यस्त था और गार्डन में रिसेप्शन आयोजित किया था। घर पर ताला लगा था जिसे गुरुवार-शुक्रवार रात बदमाशों ने तोडा और आभूषणों के साथ लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह वारदात का पता लगने का पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची।


नीलगंगा थाना क्षेत्र के हनुमान नाके पर रहने वाले राजेंद्र चौबे के बेटे की शादी थी। गुरुवार रात शिप्रा गार्डन में रिसेप्शन रखा गया था। परिवार के साथ ही आसपास के लोग शिप्रा गार्डन गए हुए थे। इसी बीच चौबे परिवार का मकान सुना और बंद होने पर बदमाशों ने रात 2 बजे बाद ताला तोड़ा और पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक के कमरों की तलाशी लेकर 3 लाख रुपए नगर और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात का पता सुबह उस वक्त लगा जब परिवार गार्डन से लौट कर घर आया। सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थी मकान का ताला टूटा होने पर चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। राजेंद्र चौबे के बड़े पुत्र विशाल चौबे ने बताया कि कुछ माह पहले की उनके यहां चोरी की वारदात हुई थी। वही एक माह पहले पड़ोसी के मकान में चोरी होना सामने आया था। उनके मकान पर कैमरे लगे थे लेकिन पूर्व में हुई वारदात के दौरान बदमाशों ने तोड़ दिए थे उसके बाद से कैमरे बंद है। नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार वारदात में क्षेत्र के ही किसी बदमाश का हाथ हो सकता है जिसे शादी वाले परिवार की पूरी जानकारी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जल्दी बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page