top of page

समंदर पटेल के नेतृत्व मे हजारो कार्यकर्ता नीमच जायेंगे

सिंगोली(सतीश सैन)। शुक्रवार को समंदर पटेल के नेतृत्व मे हजारो कांग्रेस कार्यकर्ताओ का काफिला एक साथ नीमच जायेगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन शुक्रवार 1 सितम्बर को नीमच मे हो रहा है। कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे, जिसमे तीनो विधानसभा के कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस का परचम लहराने को लेकर चर्चा भी की जायेगी मंडी प्रांगण से एक साथ रवाना होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता— कांग्रेस नेता के नेतृत्व मे जावद विधानसभा 230 हजारो कार्यकर्ता नीमच रवाना होंगे। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस नेता शंकरलाल पटेल फुसरिया ने देते हुए बताया कि कार्यकर्ता मंडी प्रांगण मे सुबह 9 बजे एकत्रित होकर पूरा काफिला समंदर पटेल के नेतृत्व मे रवाना होकर सुवाखेड़ा के रास्ते कलेक्टर चौराहे होकर नीमच जायेंगे। वाहनो की पार्किंग गोमाबाई नेत्रालय से नूतन स्कूल पुरानी नगर पालिका नीमच मे व्यवस्था की गई है वहां से पैदल हजारो कार्यकर्ता खुर्शीद टॉकीज के सामने मंच पर पंहुचेेंगे जहां पर समंदर पटेल के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का स्वागत करेंगे तत्पश्चात सभा स्थल पर पंहुचेंगे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page