top of page

दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने छीनी होंडा शाइन बाइक

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड। हाली का काम करने वाले युवक को उसके दोस्त से दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बाइक छीनने की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु की है।


उन्हेल के ग्राम खोकरी में रहने वाला मदनसिंह पिता रामचंद्र पंवार परिवार के साथ विगत दस वर्षो से ग्राम मंगरोला में रहने वाले महेन्द्रसिंह पंवार के खेत पर हाली का काम कर रहा है और मंगरोला रोड पर ही निवासरत है। दोपहर 1 बजे उसका पुत्र सन्नी पंवार खेत मालिक महेन्द्रसिंह के साथ होंडा साइन बाइक क्रमांक एमपी 13 जेझबी 4075 से घर लौट रहा था। रास्ते में दोनों को बाइक पर सवार होकर आये तीन बदमाशों ने रोका। 2 के चेहरे पर कपड़ा बंधा था। उन्होने सन्नी और महेन्द्रसिंह को डराया-धमकाया और बाइक लूटकर धरम बड़ला की ओर भाग निकले। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद मदनसिंह अपने पुत्र और खेत मालिक के साथ थाने आया था। मदनसिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। मदनसिंह का कहना था कि बाइक छीनकर भागे बदमाशों की उन्होने काफी दूर तक तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page