
24 May 2023
श्याम बंसल की अध्यक्षता में पारित हुआ
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि आज उज्जैन विकास प्राधिकरण के संचालक मण्डल की बैठक हुई | इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये रू. 250 करोड की आय एवं रू. 228 करोड के व्यय की स्वीकृृति प्रदान की गई। यह बजट 22 करोड के लाभ का बजट होगा। यह उज्जैन विकास प्राधिकरण का अब तक का सबसे बडा बजट है |
इस बजट में मुख्य रूप से कमजोर आय वर्ग हेतु नवीन आवासीय येाजना जल्द ही बनाए जाने पर सहमति बनी | यह प्रस्ताव प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम बंसल द्वारा रखा गया | बैठक में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने प्राधिकरण की भविष्य की योजनाओं में छोटे-छोटे के स्थान पर बड़े पार्क बनाने का सुझाव दिया | उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को खेलने के लिए खुला वातावरण मिलेगा अपितु बडे पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया जा सकेगा | इसका लाभ जल्द भी उज्जैन की जनता को मिलेगा |
इस बैठक में महाकाल वाणिज्यिक केन्द्र येाजना में निर्मित किये गये 32 फ्लैट, त्रिवेणी विहार, क्षिप्रा विहार, वसंत विहार एवं महानंदा नगर में विभिनन आकार के भूखण्डों एवं भवनों के निवर्तन की स्वीकृृति प्रदान की गई। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर में प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की पूर्व में प्राप्त की गई स्वीकृतियों की संचालक मण्डल द्वारा पुष्टि की गई।
बैठक में नवीन आवासीय योजनाओं में कार्यवाही की पुष्टि की गई वहीँ आगामी कार्य योजना तैयार करने के लिए भी स्वीकृृति प्रदान की गई।