top of page

Ujjain News: गंभीर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

उज्जैन | रातडिया में कनौजिया कृषि फार्म के पास गंभीर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है | यह सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रशानिक अधिकारियों को दी गई है, बावजूद इसके कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुँचा है | क्षतिग्रस्त लाइन से लगातार पानी ढुल रहा है जिससे शहर की सप्लाई बाधित हो सकती है | अभी रहवासियों को एक दिन छोड़ कर पानी मिल रहा है |


उज्जैन शहर को विगत 23 अप्रैल 2023 से एक दिन छोड़ कर पानी मिल रहा है | पानी की कमी के कारण यह कटोती की जा रही है | जलकार्य समिति ने आम जनता की भलाई के लिए ये निर्णय लिया था जिससे शहरवासियों को जल संकट नहीं झेलना पड़े | कटोती के बावजूद कई बार देखने में आया है कि सही समय पर उचित दवाव के साथ पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है | पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त हो जाना भी सप्लाई ठीक से नहीं हो पाने का एक महत्त्वपूर्ण कारण है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page