top of page

बाबा महाकाल की पहली सवारी को लेकर दिशा निर्देश जारी

7 Jul 2023

उज्जैन कलेक्टर और एसपी ने बैठक कर दिये निर्देश

10 जुलाई को बाबा महाकाल की श्रावण की पहली सवारी निकलेगी। सवारी मार्ग की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।


बैठक में निम्न निर्देश जारी किये गये :-


· सवारी मार्ग में कोई भी व्यक्ति चॉकलेट, केले, शरबत आदि का वितरण न करे, यह सुनिश्चित किया जाये।


· भजन एवं झांझ मण्डलियों को स्थिर न रखते हुए निरन्तर चलायमान रखा जाये।


· बम्बई धर्मशाला से गणगौर दरवाजा के बीच भजन मण्डलियां व्यवस्थित रूप से खड़ी होना चाहिये।


· रामघाट पर भजन मण्डली के सदस्य जबरदस्ती प्रवेश करते हैं, इन पर नियंत्रण किया जाये तथा भजन मण्डलियों को रामघाट से सवारी चलने के पूर्व प्रस्थान करवाया जाये।


· सवारी जब लौटकर महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचती है, तब मन्दिर में अनावश्यक लोग एकसाथ प्रवेश न करें।


· लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी स्थानों पर व्यवस्थित बेरिकेटिंग की जाये एवं पूरे क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये।


· कोट मोहल्ला, गणगौर दरवाजा, चारधाम मन्दिर, छत्रीचौक, कमरी मार्ग, केडी गेट की ओर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिये गये। इसी तरह महाकाल मन्दिर, महाकाल लोक, चारधाम मन्दिर पर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक टीम तैनात करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल टीम का रिस्पांस टाईम न्यूनतम होना चाहिये।


· मप्र विद्युत मण्डल को विद्युत व्यवस्था का सेफ्टी ऑडिट करने, सभी ट्रांसफार्मरों पर अपने कर्मचारियों की तैनाती करने एवं आपात समय में बिजली सप्लाय की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।


बैठक में एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी आकाश भूरिया, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक आदि मौजूद थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page