top of page

विशाल ध्वज के साथ निकली बाबा महाकाल की पहली सवारी

उज्जैन । विशाल ध्वज के साथ भगवान महाकाल की श्रावण माह के पहले दिन सोमवार को उज्जैयिनी के भ्रमण पर निकलकर अपनी प्रजा को दर्शन दिये और उनका हाल जाना ।


सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारसचंद्र जैन, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज, नगर पालिक निगम आयुक्त रोशन सिंह आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वशर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।

भगवान श्री महाकाल का मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद अपने निर्धारित समय पर पालकी में विराजित भगवान श्री मनमहेश नगर भ्रमण पर निकले। भगवान श्री महाकाल की पालकी के नगर भ्रमण के रवाना होने के पूर्व सर्व प्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चारत भगवान की आरती की गई। इस अवसर पर ओम जैन अध्यक्ष मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल, महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी, सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेंद्र शर्मा (गुरू) , राम पुजारी एवं अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सभी गणमान्यो ने पालकी को कांधा देकर नगर भ्रमण की ओर रवाना किया। भगवान श्री मनमहेश का विधिवत पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं.घनश्याम शर्मा ने संपन्न करायी।


पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान श्री महाकाल को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देने के बाद पालकी नगर भ्रमण की ओर रवाना हुई।


पालकी में विराजित भगवान श्री मनमहेश के दर्शन लाभ सवारी मार्ग के दोनों ओर खडे हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।


सवारी मार्ग में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित कर दर्शन लाभ लिये।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page