top of page

Ujjain News : म.प्र. शासन के अपर सचिव ने किया फ़ाजलपुरा स्थित थोक मत्स्य बाजार का निरीक्षण

उज्जैन। सोमवार को अनुराग चौधरी अपर सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग एवं प्रबंध निर्देशक मत्स्य महासंघ, श्रीमती सोना यादव उपसंचालक मत्स्य उद्योग उज्जैन संभाग उज्जैन एवं जिला मत्स्य उद्योग अधिकारी उज्जैन द्वारा फ़ाजलपुरा में थोक मत्स्य बाजार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण कर थोक व्यापारियों एवं खेती व्यापारियों से चर्चा की गई महोदय से चर्चा कर थोक व्यापारियों द्वारा बताया गया कि फ़ाजलपुरा मत्स्य बाजार की दुकानों के आवंटन के संबंध में ईट टेंडर जारी किया गया है दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं है किंतु व्यापारियों द्वारा राशि किस्तों में जमा किए जाने का व्यापारियों द्वारा दुकानों को लेने में सहमति दर्ज की गई। चौधरी द्वारा जिलाधिकारी उज्जैन को निम्नानुसार निर्देश दिए गए खेरची व्यापारियों हेतु फिश पार्लर आवंटन के प्रस्ताव हेतु निर्देशित किया ,व्यापारियों को ऋण सुविधा प्रदान करने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएं मैथ्स विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन कर मछुआ परिचय पत्र बनाए जाकर माह अप्रैल तक वितरण हेतु कहा गया मत्स्य परिवहन हेतु मोटरसाइकिल विथ इंसुलेटेड बॉक्स हेतु आवेदन करने के लिए व्यापारियों को मार्गदर्शन प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया एवं संचालक मत्स्य उद्योग भोपाल को प्रस्ताव प्रेषित कर चर्चा हेतु निर्देशित किया गया फाजलपुर थोक मत्स्य बाजार के संचालक को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया जिससे मछुआरों को लाभ मिल सके

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page