top of page

Ujjain News : ए.डी.जी. एवं संभागायुक्त ने किया महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण

महाशिवरात्रि महापर्व 2026 के अवसर पर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल महालोक के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान दर्शन मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग, जूता स्‍टेण्‍ड, पेयजल व्यवस्था ,लड्डू प्रसाद, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


इस अवसर पर ए. डी.जी. राकेश गुप्ता, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उज्जैन नगर निगम उपायुक्त संतोष टैगोर एवं अधिकारीगण तथा मंदिर अधिकारी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page