top of page

Ujjain News : महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों को सौंपी ज़िम्मेदारी

उज्जैन। महाकालेश्‍वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्‍यवस्‍थाओं के लिए कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।


कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर, पार्किंग स्‍थल, भीड़ प्रबंधन व यातायात की संपूर्ण व्‍यवस्‍था, आयुक्‍त नगर निगम अभिलाष मिश्रा को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के बाहरी क्षेत्र में साफ-सफाई व्‍यवस्‍था, पेयजल व्‍यवस्‍था, अतिक्रमण हटाने, फायरब्रिगेड की व्‍यवस्‍था, उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी को अस्‍थाई जूता स्‍टैंड संचालन व्‍यवस्‍था, वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर व बाह्य परिक्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र में बंदरों की रोकथाम, मधुमक्‍खी के छत्‍ते हटाने की कार्यवाही करने, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय को परिवहन व्‍यवस्‍था, डिविजनल कमाण्‍डेन्‍ट होमगार्ड आर.के.पाठक को रामघाट ,नृसिंह घाट, पैदल पुल पर पर्याप्‍त संख्‍या में तैराकों, लाइफ जेकेट, मोटर बोट की व्‍यवस्‍था के साथ मंदिर परिक्षेत्र में नगर सैनिकों की व्‍यवस्‍था करने, एसडीएम लक्ष्‍मीनारायण गर्ग, एसडीएम कोठी महल पवन बारिया, एसडीएम श्रीमती कृतिका भीमावद को शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था की संपूर्ण जिम्‍मेदारी व समस्‍त विभागों से आवश्‍यक व्‍यवस्‍था के लिए समन्‍वय करने, एसडीएम घट्टिया राजाराम करजरे को दर्शन व्‍यवस्‍था का समन्‍वय करने, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के प्राथमिक चिकित्‍सा केंद्र में पर्याप्‍त चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था, पेरामेडिकल स्टॉफ, औषधि एवं आपातकालीन तैयारियों की व्‍यवस्‍था करने के लिए ड्यूटी निर्धारित की है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page