
उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 11 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेकटर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देकर जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट ने बताया कि उक्त योजनाओं में सिर्फ उम्र ही क्राइटेरिया है और उक्त योजनाओं का फायदा अन्य बीमा योजनाओं के साथ मिलेगा। इसके पश्चात कलेक्टर सिंह,नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य अधिकारियों द्वारा उक्त बीमा योजनाओं का आवेदन भरकर सभी से उक्त योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। बैठक में रबी उपार्जन पंजीयन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में महाशिवरात्रि पर्व संबंधित तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के आस पास के क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के छात्रों की 13 से 17 फरवरी तक परीक्षा रहेगी उनके आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के अन्य महत्वपूर्ण शिवालयों की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 61,850 आवेदनों को निराकृत किया जा चुका है। शेष लंबित आवेदनों का निराकरण भी समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दूसरे चरण में क्लस्टर स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे , बैठक में जानकारी दी गई कि क्लस्टर शिविरों में अधिकारियों कि ड्यूटी लगाकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
बैठक में कृषि कल्याण वर्ष की आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में संबंधित विभागों द्वारा जानकारी दी गई। कलेक्टर सिंह ने बैठक में कोर्ट सम्बंधित प्रकरणों में जवाब समय पर देने के निर्देश दिए। बैठक में एसआईआर कार्य की समीक्षा भी गई। कलेक्टर सिंह ने एसआईआर कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देकर सभी आवश्यक कार्य अगले 2 से 3 कार्यदिवस में करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की गई।
बैठक में उन्हेल नगर परिषद सीएमओ को टीएल में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में 50 दिवस से अधिक दिन से लंबित शिकायतों के निराकरण पर ध्यान ना देने पर नागदा सीएमओ,उच्च शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जन आकांक्षा पोर्टक पर टीएल पत्रकों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा,जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट और जिले के अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।