top of page

Ujjain News: सिंहस्थ क्षेत्र से निगम ने हटाए अवैध निर्माण

उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा शुक्रवार को मुरलीपुरा जीयापुर स्थित सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा पक्का निर्माण करते हुए अवैध निर्माण किया गया था संबंधित भवन निर्माण करने वालो को निगम द्वारा नोटिस दिये गए थे इसके पश्चात भी संबंधित द्वारा मकानों को नहीं हटाया गया। जिसके पश्चात नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त भूमि पर किए गए 03 अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही भवन अधिकारी श्री पी.सी. यादव, भवन निरीक्षक सुश्री संगीता पवार, गैंग प्रभारी श्री गोपाल बोयत एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से की गई।

इसी के साथ बड़नगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षैत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे उक्त अवैध निर्माणों को भी शुक्रवार को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई जिस के क्रम में कारखानों एवं गोदामों का संचालन करने वालों के द्वारा स्वयं ही अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page