top of page

Ujjain News: सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि से निगम ने हटाए अवैध निर्माण

उज्जैन। बड़नगर रोड़ स्थित सिंहस्थ मेला क्षेत्र में दांडी आश्रम के पास बने अवैध कारखानों और अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही की गई।


उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2016 के बाद से मेला क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण होने लगे थे। इसी के तहत बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम के समीप सिंहस्थ मेला क्षेत्र की जमीन पर हो चुके अवैध कारखाने और अन्य पक्के निर्माण कार्यों को हटाने की कार्रवाई का लंबे समय से नगर निगम के अधिकारियों को इंतजार था। क्योंकि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नगर निगम ने जब अवैध निर्माण हटाने के नोटिस दिए थे तब वह कोर्ट चले गए थे और वहां से स्टे ले आए थे। गुरुवार को कोर्ट ने जैसे ही स्टे खारिज किया तो नगर निगम निगम की टीम ने यहां हो चुके लगभग एक दर्जन अवैध कारखानों और अन्य निर्माणों पर जेसीबी चला दी।


बड़े गोदाम और कारखाने बना लिए थे सिंहस्थ भूमि पर...


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बड़नगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे। उक्त अवैध निर्माणों को पूर्व में भी हटाने के निर्देश देते हुए कुछ दिन की मोहलत दी गई थी। समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात नगर निगम द्वारा पूर्व में अवैध कारखाने और निर्माण कार्यों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी, जिसमें से कुछ अवैध कारखाने एवं गोदाम को निर्माण करने वाले अतिक्रमणकर्ताओं के द्वारा न्यायालय में स्टे के लिए अपील की गई थी। इसके मामले में न्यायालय द्वारा उक्त अपील को खारिज करते हुए स्टे को भी शून्य कर दिया था।


शेष दो अतिक्रमण भी हो गए धराशाई...


अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को निगम द्वारा जेसीबी के माध्यम से शेष बचे दो अवैध कारखाने जिसमें अजीज भाई, रशीदा बी एवं रईस खान द्वारा अवैध अतिक्रमण कर के पक्के बना लिए गए थे। इन दोनों को हटाने की कार्रवाई की गई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page