top of page

Ujjain News: वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद जितेंद्र कुवाल का पड़ोसियों से विवाद

25 Jul 2023

दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले लाठी और डंडे

उज्जैन| कंचनपुरा में रहने वाले वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद जितेंद्र कुवाल और उनके पड़ोसी मोतीलाल रायकवार के बीच सोमवार रात विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर घमासान हुआ| विवाद में पार्षद जितेंद्र कुवाल, पत्नी और पुत्र घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से मोतीलाल रायकवार,पुत्र दीपक, ललित और रूपेश घायल हुए हैं| दोनों पक्षों का जिला अस्पताल एवं निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page