
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चल रहे विक्रमोत्सव व्यापार मेले में वाहन खरीदारों को रोड टैक्स में 50% छूट दी जा रही है, इस बात की पुष्टि उज्जैन आरटीओ संतोष मानवीय ने प्रेस वार्ता के दौरान की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के अथक प्रयासों से दिल्ली की मॉर्थ टीम से कई बार संपर्क कर ऑनलाइन टैक्स छूट शुरू करवा दी गई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी डीलरों से अपील की कि वे अपने अपने कस्टमर की वाहनों का टैक्स जमा कर नियमानुसार सरकार द्वारा दी जा रही मेले की छूट का लाभ लेवें। परिवहन आयुक्त के अथक प्रयासों से ग्राहकों को मेले में छूट का लाभ मिलने लगा है।
उज्जैन में 15 फरवरी से मेला शुरू हुआ है, ऐसे में बीमित वाहनों का टैक्स 22 फरवरी तक जमा होना आवश्यक है। इसी वजह से डीलर और ग्राहक दोनों ही संशय में थे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मानवीय के नेतत्व में वाहनों का भौतिक सत्यापन करा कर वाहनों को छूट प्रदान कियें जाने की कार्यवाही की गईं।