top of page

Ujjain News: स्मार्ट सड़क पर शाम ढलते ही फैल जाता है अंधेरा

25 Jul 2023

पिछले करीब 1 माह से बंद है स्ट्रीट लाइट-नगर निगम की प्रकाश विभाग समिति करेगी शिकायत

उज्जैन। मक्सी रोड जीरो पॉइंट ब्रिज से लेकर सांदीपनि नगर के माता मंदिर तक बनी स्मार्ट सड़क शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है। मार्ग की स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस का जिम्मा स्मार्ट सिटी कंपनी के पास है। पिछले करीब 1 माह से भारत पर लगी लाइट का सुधार कार्य नहीं हुआ है। इससे राहगीरों को परेशानी आ रही है।


उल्लेखनीय है कि लगभग 40 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा हीरा क्षेत्र , ढांचा भवन और सांदीपनि नगर, उद्योगपुरी मार्ग को स्मार्ट सड़क में तब्दील किया गया है।


मक्सी रोड जीरो पाइंट ब्रिज से माता मंदिर मार्ग समेत स्मार्ट सिटी कंपनी बीते पांच साल में अलग-अलग जगहों पर कुल 3702 मीटर लंबा स्मार्ट रोड बनाया है। इसमें कोयला फाटक से प्रीतिनगर, लंबाई- 1100 मीटर, जीरो पाइंट ब्रिज से माता मंदिर तक, लंबाई- 476 मीटर, पार्श्वनाथ मंदिर से इंडस्ट्रीज एरिया, लंबाई- 276 मीटर, जीरो पाइंट ब्रिज के आखिरी सिरे से जैन मंदिर तक, लंबाई- 380 मीटर लंबी स्मार्ट सड़के बनाई गई है। मार्ग पर रात में रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगाई गई है। पिछले लगभग 1 महीने से जीरो पॉइंट ब्रिज से लेकर सांदीपनि नगर के माता मंदिर तक की 476 लंबी स्मार्ट सड़क की लाइट बंद पड़ी है। शाम ढलते ही यहां पूरे मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। अंधेरे के कारण रात में मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी आ रही है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। गत वर्ष इसी मार्ग पर एक युवक की हत्या भी कर दी गई थी। इस बारे में एमआईसी सदस्य और नगर निगम के प्रकाश विभाग समिति के प्रभारी रजत मेहता से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि उक्त स्मार्ट सड़क की प्रकाश व्यवस्था के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी अभी स्मार्ट सिटी कंपनी की है। उन्होंने कहा कि आज ही वे स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे और जल्द इस मार्ग की प्रकाश व्यवस्था बहाल कराई जाएगी

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page