top of page

Ujjain News: चलती कार में लगी आग

उज्जैन| महाकाल मंदिर से लौटते समय बुधवार सुबह इंदौर- दिल्ली के परिवार के साथ हरी फटक ओवर ब्रिज पर हादसा हो गया। इंदौर के रहने वाले सुनील यादव दिल्ली से आए परिवार को महाकाल दर्शन करने के लिए स्विफ्ट कार से लाए थे और दर्शन के बाद वापस इंदौर लौट रहे थे हरि फाटक ब्रिज पर अचानक कर में आग लग गई। परिवार तत्काल नीचे उतर गया इस बीच कर पूरी तरह से लपटों से गिर गई थी।


कार में लगी आग देखकर ब्रिज से गुजरने वालों के बीच अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। महाकाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। फायर ब्रिगेड मौके के पर पहुंचती उससे पहले आग बुझा दी गई लेकिन कर पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत रही की समय पर कर में सवार परिवार नीचे उतर गया था अन्यथा बड़ी जनहानि घटित हो जाती आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है लेकिन वायरिंग जलने से आग लगा सामने आ रहा है। सुनील यादव के अनुसार उन्होंने कुछ समय पहले ही सेकंड हैंड कर खरीदी थी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page