top of page

Ujjain News : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा उज्जैन में न्यू सुदामा रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना, शुद्ध डेयरी से मावा पेड़ा का नमूना, श्री सांवरिया सेठ रेस्टोरेंट चिंतामन गणेश उज्जैन से मावा बर्फी का नमूना, माँ काली प्रो सेठी नगर उज्जैन से मल्टीग्रेन दलिया एवं मल्टीग्रेन आटा के नमूने, महाकाल मिष्ठान भण्डार चिंतामन जवासिया उज्जैन से घी एवं बूंदी लड्डू के नमूने लिये गये। इसी प्रकार तहसील महिदपुर से सावंरिया मावा भण्डार से मावा नमूना, नवकार नमकीन एण्ड सेंटर से मावा पेडा का नमूना, जोधपुर नमकीन एण्ड स्वीट्स से बीकानेरी रसगुल्ला एवं हल्दीराम मिक्चर का नमूना, बैरागी रेस्टोरेंट से मावा लड्डू एवं गुलाब जामुन के नमूने लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page