top of page

Ujjain News: एक सप्ताह बाद फिर खोलना पड़े गंभीर डेम के गेट

उज्जैन। मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। गंभीर डेम के केचमेंट एरिया में लगातार बरसात होने के कारण वॉटर लेवल मेंटेन करने के लिए 1 सप्ताह बाद फिर से दो गेट खोल गए है। डेम का जलस्तर मंगलवार शाम तक 1976 एमसीएफटी पर मेंटेन हो रहा था।


लगभग 1 सप्ताह के अंतराल के बाद मंगलवार को सुबह से उज्जैन में बारिश का दौर शुरू हुआ। दूसरी और गंभीर डेम केचमेंट एरिया के आसपास हो रही बारिश के कारण सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात गंभीर डेम के दो गेट खोलने पड़े। दरअसल, इस बार पानी तो रोज गिर रहा है, लेकिन मूसलधार बारिश एक या दो बार ही हुई है। जिस तरह की बारिश हो रही है, उससे जमीन में पानी रिसने से ग्राउंड वाटर लेवल में सुधार हुआ है। मूसलधार कम होने से अभी तक गंभीर डेम को छोड़कर अन्य तालाब पूरी तरह ओवरफ्लो नहीं हुए हैं। शाहिद खेड़ी, पुनासा तालाब सहित जिले के 20 से अधिक बने जलाशय अभी भी पूर्ण क्षमता तक नहीं भर पाए हैं। परंतु गंभीर बांध में इंदौर तथा देवास की ओर हो रही बारिश के कारण पानी की आवक लगातार बनी हुई है यही कारण है कि सप्ताह भर बाद फिर गंभीर बांध के दो गेट खोलने पड़े।


इस सीजन में दूसरी बार आई गेट खोलने की नौबत...


गंभीर डेम के गेट लगभग 1 सप्ताह पूर्व एक ही बार खोल गए । इधर मंगलवार सुबह डेम के गेट नंबर 2 को 1.50 मीटर और गेट नंबर 2 को एक मीटर तक खोला गया था। डेम में पानी की आवक बनी हुई है। इधर मंगलवार को सुबह से बरसात हो रही है। कभी तेज,तो कभी रिमझिम बरसात का दौर चलता रहा। बीते 24 घंटे में करीब दो इंच वर्षा दर्ज की गई है।


वहीं तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। अधिकत्तम तापमान 30.6 डिग्री से. और न्यूनत्तम तापमान 23.4 डिग्री से रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिन और लगातार बारिश होगी क्योंकि अभी मानसून का सिस्टम सक्रिय बना हुआ है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page