top of page

Ujjain News: मंडी परिसर में आयोजित हुआ स्वर्ण जयंती महोत्सव

उज्जैन। गुरुवार की दोपहर कृषि उपज मंडी प्रांगण में कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि और मंडी समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।



आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पारस जैन ने की। इस दौरान जिले की सभी विधानसभाओं के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष समेत मंडी के पूर्व पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुरसिंह बोर मुंडला भी मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों के हाथों मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारियों में विष्णु मालवीय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें अतिथियों ने सम्मान पत्र भी दिया। इसके अलावा अन्य कई लोगों को मंच से सम्मानित किया गया। मंडी बोर्ड के उपसंचालक प्रवीण वर्मा और मंडी समिति के सचिव उमेश शर्मा बसेड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कृषि उपज मंडी के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन भी दिया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page