
26 Aug 2023
निगमकर्मी पर प्रताडि़त करने का आरोप
उज्जैन। रक्षा बंधन पर्व करीब आने पर राखी का ठेला लगाने वाले युवक ने शनिवार दोपहर छत्री चौक पर ही जहर खा लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद निगमकर्मी पर प्रतडि़त करने का आरोप परिजनों ने लगाया है।
वृदांवनपुरा में रहने वाला राम पिता रामेश्वर बंबीवाल 40 वर्ष छत्री चौक पर ठेला लगाकर कारोबार करता था। रक्षाबंधन होने पर उसने राखी का व्यवसाय शुरू किया था। दोपहर में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ लोगों ने हालत बिगड़ती देखी तो परिजनों को सूचना दी। राम को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई और इंदौर रैफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेला लगाने पर 2-3 दिनों से निगमकर्मी आसिफ पहलवान आकर प्रताडि़त कर रहा था और ठेला हटाने के लिये धमका रहा था। उसके द्वारा गाली-गलौच की जा रही थी। सुबह भी आकर धमकी दी थी और सबसे सामने गालियां देकर बेइज्जत किया था। इसी बात से क्षुब्ध होने राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुत्र ने बताया कि बीती शाम निगमकर्मी से आकर उसके साथ मारपीट की थी। पिता ने निगमकर्मी को समझाया था, जिसके बाद वह धमकी देने लगा था। जबकि बाजार में छत्री चौक से गोपाल मंदिर तक कई ठेले लगे है, बावजूद निगमकर्मी आफिस उनके पीछे पड़ा था और ठेला हटाने का दबाव बना रहा था। मामले में खाराकुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किये जाएगें।