
भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा भाजपा कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि की तैयारी एवं लक्ष्य के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की परिश्रम और निष्ठा और समर्पण से ही लक्ष्य पूर्ण होता है, इसलिए नगर के सभी 12 मंडलों में कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ करते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचा कर सहयोग राशि के लिए आग्रह करें । उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को नगर के सभी मंडलों के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से पूर्ण करेंगे, ताकि तय लक्ष्य मण्डल वार अधिक हो सके ।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। बैठक के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा आजीवन सहयोग निधि जमा करवाई गई । इस बार प्रत्येक मंडल को आठ लाख का लक्ष्य दिया गया है । वहीं आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक मुकेश यादव को व सह संयोजक कल्याण शिवहरे, विशाल शर्मा, अनिल शिंदे को बनाया गया। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा, आनन्दसिंह खींची, कमल बैरवा , प्रकाश यादव, जितेन्द्र कृपलानी सहित मण्डल अध्यक्ष व मंडलो के आजीवन निधि के संयोजक उपस्थित थे ।