top of page

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव और दीपक सेजवार की टीम ने आज उपयंत्री सोनू साहू ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय खाचरोद को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
उपयंत्री सोनू शिकायतकर्ता दिलीप सोनार्थी से विधायक निधि सीमेंट कंक्रीट के कार्य के 1,20,000 रुपए का बिल तैयार करने के लिए 20,000 की रिश्वत की मांग रहा था। दिलीप ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त से की। आवेदक दिलीप सोनार्थी उज्जैन ज़िले की ग्राम पंचायत नंदवासला तहसील खाचरोद का रहने वाला है। लोकायुक्त ने आवेदक दिलीप सुनारथी से रिश्वत के 20,000 रुपए लेते हुए उपयंत्री सोनू साहू को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय खाचरोद से रंगे हाथों पकड़ा।
bottom of page