top of page

Ujjain News: तीसरी सवारी में तीन स्वरूपों में दर्शन देंगे महाकालेश्वर

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण मास में आज सोमवार को भगवान महाकाल की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें भक्तों को भगवान महाकाल एक साथ तीन रूपों में दर्शन देने निकलेंगे । तीसरी सवारी में शरारती तत्वों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सवारी मार्ग में 1500 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।


श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आज अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश तथा गरुड़ रथ पर शिव तांडव रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। महाकालेश्वर मंदिर से आज शाम चार बजे सभा मंडप में विशेष पूजन अर्चन के बाद शाही ठाठ-बाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी शुरू होगी। भगवान महाकालेश्वर को पालकी द्वार पर पहुंचने पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गॉड ऑफ आनर दिया जाएगा । इसके बाद सवारी यहां से आरंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए भगवान महाकाल की पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा अर्चना किया जाएगा। पूजन के बाद सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।


ree

भगवान महाकाल की सवारी में भजन मंडलियों के अलावा आस्था का सैलाब नजर आएगा, आज भी भगवान महाकाल की सवारी में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु शामिल होने पहुंचेंगे।


ड्रोन से रखी जाएगी शरारती तत्वों पर नजर...


पिछले सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। वहीं टंकी चौराहे पर वर्ग विशेष के शरारती तत्वों ने सवारी में चल रहे भक्तों पर पानी पीकर थूका का था। इस मामले का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पूरे देश में इस कृत्य की जिंदा हुई थी और शरारत करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने मुख्य आरोपी अदनान मंसूरी सहित तो नाबालिक को हिरासत में लिया था और फिर कोर्ट में पेश करा था। वहां से अदनान को जेल भेज दिया गया था और दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। वही मुख्य आरोपी के मकान पर नगर निगम और जिला प्रशासन ने बुलडोजर भी चला दिया था। इस प्रकार की घटना आज देश की सवारी के दौरान ना हो इसलिए पुलिस प्रशासन ने पूरे सवारी मार्ग पर जॉन कैमरों के जरिए निगरानी रखने की प्लानिंग बनाई है। सवारी के दौरान पूरे समय ड्रोन कैमरे नजर रखेंगे।


पूरे सवारी मार्ग पर रहेगी जवानों की तैनाती...


भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी में आज 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1500 पुलिस जवान तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पूरे समय एसपी सचिन शर्मा समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी भी सवारी में व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page