top of page

Ujjain News: विनोद मिल की 22 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन दो पार्सल में बिकेगी

उज्जैन। शासन द्वारा बिनोद मिल की जमीन को नीलाम किया जा रहा है। इसके लिए नीलामी प्रस्ताव मांगे गए हैं। मिल की दो अलग-अलग पार्सल की 22 हजार वर्गमीटर से अधिक जमीन के लिए ऑफर रेट 92.38 करोड़ रुपए रखा गया है। यानि नीलामी की बोली 92.38 करोड़ रुपए से प्रारंभ होगी।


उज्जैन शहर के मध्य स्थित बेशकीमती बिनोद मिल की भूमि की बिक्री बोली लगाने के लिए शासन ने फैसला ले लिया है। म.प्र. राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी लि. भोपाल द्वारा वार्ड क्रं. 18, बिनोदालय क्षेत्र, जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश स्थित बिनोद मील पार्सल क्र. 6-ए एवं 6-बी, जिनका क्षेत्रफल 10713 वर्ग मीटर और 11532 वर्ग मीटर है। इस भूमि परिसम्पत्ति के बिक्री का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में म.प्र. राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी लि. भोपाल द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2023 को सम्पत्ति के विक्रय हेतु निविदा जारी की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 निर्धारित है। शासन द्वारा इस सम्पत्ति का रिजर्व मूल्य क्रमश: रुपये 44.54 करोड़ एवं रुपये 47.84 करोड़ निर्धारित किया गया है।


17 अगस्त को होगी नीलामी...


इधर गुरुवार 28 जुलाई को परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के संबंध में प्री-बिड बैठक परिसम्पत्ति स्थल पर प्रात: 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई है। इस सम्पत्ति की नीलामी निविदा/ ई-ऑक्शन के माध्यम से 17 अगस्त 2023 को की जानी है। निविदा हेतु आवेदन एम.पी. ई-टेंडर पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए सार्थक रघुवंशी, सहायक प्रबंधक (तकनीकी), म.प्र. राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी लि. (मोबाइल नं. 99269-29120) से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page