top of page

Ujjain News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर नहीं मिल रहा यात्रियों को पीने का पानी

27 Jul 2023

केवल प्लेटफार्म नंबर एक पर ही उपलब्ध है सुविधा, बाकी प्लेटफार्म पर नहीं मिलता पानी

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 25 हजार से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन यहां पर गर्मी हो या बरसात के दिनों में पेय जल की सुविधा को लेकर लोग परेशान हैं।


उल्लेखनीय है कि उज्जैन को केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया है।


इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स भी बनाया गया है। इस पर सरकार ने करोड़ों का खर्च किया लेकिन आज भी यात्री उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।उज्जैन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन बाकी प्लेटफार्म पर यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।जिसकी वजह से यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशानी से जूझना पड़ रहा है।


भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए कई यात्रियों ने बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है।


इसके अलावा ऐसा कोई माध्यम भी नहीं है, जिसके जरिए वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। उन्होंने यह भी बताया कि कई यात्री गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसी स्थिति में सभी यात्रियों द्वारा बोतल का पानी खरीदकर पीना बेहद मुश्किल है, इसलिए विभाग को रेलवे स्टेशन पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करना चाहिए। खासतौर पर यात्रियों के लिए पीने के पानी की उचित इंतजाम किए जाने चाहिए।


रोजाना 40 से ज्यादा ट्रेनें उज्जैन से हैं गुजरती


उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 40 से ज्यादा यात्री ट्रेन निकलती है।इसके अलावा साप्ताहिक और अन्य यात्री गाड़ियां अलग है। ऐसी स्थिति में हजारों की संख्या में यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page