top of page

Ujjain News: रेल मंडल से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

उज्जैन। उज्जैन लाबी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पिछले 3 दिनों से की जा रही भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। नाराज कर्मचारियों ने रेल मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


उल्लेखनीय है कि रतलाम रेल मंडल प्रशासन द्वारा लोको पायलट मेल एक्सप्रेस का नया मुख्यालय इंदौर में खोलने तथा उज्जैन से रेलवे स्टाफ को इंदौर स्थानांतरित करने के विरोध में उज्जैन लाबी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उज्जैन रेलवे स्टेशन पर क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। जो आज मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आज भी तीन लाबी कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।


नारेबाजी के साथ विरोध-प्रदर्शन


क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे नाराज रेलवे कर्मचारियों ने रतलाम रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रेलवे कर्मचारी नेता एस एस शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा रेलवे यूनियनों के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। उनका स्पष्ट कहना था कि रतलाम रेल मंडल उज्जैन लाबी को यथावत अलग रखें।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page