top of page

Ujjain News: आरपीएफ ने ट्रेनों में चोरी करने वाली हरियाणा गैंग को पकड़ा

16 Jul 2023

गैंग के सदस्यों को पकड़ कर जीआरपी के सुपुर्द किया

उज्जैन। यात्रियों के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में होने वाली चोरियों की रोकथाम के लिये मिशन यात्री की शुरूआत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा की गई है। जिसमें आरपीएफ को हरियाणा की गैंग को पकडऩे में सफलता मिली है। गैंग की 2 महिला और 1 पुरूषों को जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। आरपीएफ ने दूसरी गैंग के 2 सदस्यों को भी पकड़ा है।


9 जुलाई को इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12415 के कोच बी-3 में चढ़ते समय महिला यात्री के साथ हुई 25 ग्राम वजनी चेन चोरी की शिकायत मिलने पर आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक हरिनारायण चौधरी ने अपनी टीओपीबी (थेफ्ट ऑफ पैसेंजर बिलॉगिंग्स) टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। जिसमें महिलाओं की गैंग दिखाई दी। जिसकी तलाश के लिये लगातार सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी गई। 10 जुलाई को दोबारा इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में उक्त गैंग की महिलाए चढ़ती दिखाई दी। टीम ने सब इस्पेंक्टर यशपालसिंह और महिला आरक्षक भारती धोटे के साथ महिलाओं की गैंग को पकडऩे का प्रयास किया। टीम की गिरफ्त में 2 महिला और 2 पुरूष आ गये। तीन महिला और 2 पुरूष भीड़ में स्टेशन परिसर से बाहर निकले और देवासगेट के पास खड़ी हरियाणा पासिंग कार क्रमांक एचआर-26 सीबी 4720 में सवार होकर भाग निकले। टीम ने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इधर गिरफ्त में आई 2 महिला और पुरूषों से पूछताछ करने पर सामने आया कि गैंग बागरी समाज की है। जो ट्रेनों में यात्रियों की चेन और आभूषण चोरी करने का काम करती है। सभी चार पहिया वाहन में बैठकर उज्जैन आते थे। गैंग देशभर में वारदात करने जाती है। सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आई गैंग के सदस्यों को जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। जहां उनसे चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

———-

परिसर में वारदात करने वाले हिरासत में

———-

आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से यात्रियों का सामान पर्स, बैग, मोबाइल के साथ परिसर में खड़ी बाइक चोरी की वारदात करने वाले 2 बदमाशों संतोष पिता बाबूलाल और गोलू पिता छोटूलाल वंशकार को भी पकड़ा है। जिनसे कई वारदातों का सुराग मिला है। दोनों को भी जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। मामले की जानकारी पश्चिमी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल के खेमराज मीना द्वारा दी गई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page