
4 Aug 2023
तीन साथियों के साथ हिरासत में, 2.75 लाख बरामद
उज्जैन। डेलची लिम्बादित रोड पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश शुक्रवार को माकड़ोन थाना पुलिस द्वारा कर दिया गया। वारदात का षड्यंत्रकारी कंपनी का ही कर्मचारी होना सामने आया है उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था। चारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट की राशि सहित 2.75 लाख रुपए का माल बरामद किए हैं। जिसमें लूट के दौरान प्रयुक्त की गई बाइक की कीमत भी शामिल है।
माकड़ोन थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि 6 जून की शाम स्पंदना स्फूर्ति फायनेंस कंपनी तराना के लोन ऑफिसर विष्णु के साथ डेलची लिम्बादित रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लूटने की वारदात को अंजाम दे दिया था। लोन ऑफिसर विष्णु निवासी तुकोगंज राजगढ़ ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की थी प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा था बावजूद इसके 7 जुलाई को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई। शुरू से ही लूट में लोन ऑफिसर विष्णु के शामिल होने की शंका बनी हुई थी। जिस पर नजर रखना शुरू किया गया पुख्ता जानकारी मिलने पर उसे हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की गई जिसमें वह टूट गया और खुद ने रुपयों की जरूरत होने पर अपने तीन तीन साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देना कबूल कर लिया उसने ही षड्यंत्र रचा था। पुलिस टीम ने उसके तराना स्थित ग्राम बागोदा में रहने वाले साथियों लाडसिंह, इंदर सिंह और लखन गुर्जर को हिरासत में लेने के बाद लूट की राशि एक लाख पांच हजार रुपए नगद, डेढ़ लाख कीमत की दो बाइक कोर 2 एंड्राइड मोबाइल बरामद कर लिए। चारों आरोपियों से बरामद नगद और बाइक सहित मोबाइल की कीमत 2.75 लाख रुपए होना सामने आई है। चारों को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सायबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम, आरक्षक राजपाल, माकड़ोन थाना एस आई अजय कुमार माथुर, एएसआई शांतिलाल राजपूत, भागीरथ शर्मा, आरक्षक राममूर्ति, कृपाशंकर, कुंदनसिंह, साकेत शर्मा, अर्चित शर्मा, ललित राठौर, महिला आरक्षक युक्ता सूर्यवंशी, सैनिक अभिषेक, भंवरसिंह, विजय शर्मा की मुख्य भूमिका रही।