top of page

Ujjain News: विद्यार्थियों को बताया, साइबर फ्रॉड से कैसे बचें

उज्जैन। शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में आने वाले कालीदास मांटेसरी स्कूल में अभियान अभिमन्यु के तहत पुलिस अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को साइबर अपराध तथा इससे बचने के बारे में जानकारी दी और यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।


अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया,बैंक फ्रॉड, भेदभाव,दहेज प्रथा,यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से बताया तथा इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान अभिमन्यु के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कालीदास माउन्टेनसरी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्टूडेंट्स को सायबर अपराध महिला संबंधी घटित होने वाले अपराधों व सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया,फाइनेंशियल क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साथ सेल्फ सिक्योरिटी बरतने जैसे स्वयं का प्रोफाइल लॉक करने, किसी अज्ञात व्यक्ति की रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा अभिमन्यु अभियान के अन्तर्गत समानता,भेदभाव, दहेज प्रथा आदि के बारे में बताया गया । पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को यातायात संबंधित नियमों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मनोसी व सेक्रेटरी यशवंत जैन, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र सिंह परिहार, उनि नेहा जादौन, सउनि चंद्रभान चौहान, महिला आरक्षक आशा बरवे एवं राज्य सायबर सेल से हरिंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page