top of page

Ujjain News : निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया चौड़ीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

उज्जैन शनिवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा हामुखेड़ी स्थित बिजासन माता मंदिर से लेकर देवास रोड तक बनने वाले 18 मीटर रोड निर्माण एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गयाउल्लेखनीय है कि चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत नगर निगम द्वारा बिजासन माता मंदिर से लेकर संत दमयंती आश्रम तक कुल मार्ग की लंबाई 900 मीटर तक रोड निर्माण किया जाएगा उक्त कार्य नगर निगम द्वारा 14 करोड रुपए की लागत से किया जाना है, जिसका निरीक्षण किया गया


निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा नागरिकों से चर्चा की गई जिस पर नागरिकों द्वारा कार्य की गति पर प्रसन्नता व्यक्त की गई निगम आयुक्त द्वारा समस्त कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिए गएनिरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल बाघेला उपस्थित रहें

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page