
बड़नगर| श्री बुद्धेश्वर महादेव मित्र मडल द्वारा बमबम भोला निःशुल्क भव्य कावड़यात्रा नगर में धूमधाम से निकली। यात्रा में हजाराें की संख्या में महिला व पुरुष कावड़यात्रियों ने भागीदारी कर इसे भव्य स्वरुप प्रदान कर दिया । इस भव्य कावड़ यात्रा चल समारोह को देखने के लिये नगरवासी उमड़ पड़े ।

स्थानीय श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से प्रातःकाल निकली बमबम भोला कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़ यात्री शामिल थे। डीजे व ढोल की थाप के साथ निकली इस कावड़यात्रा में श्रद्धालुजन नाचते हुए व बमबम भोले के नारे लगाते हुए चल रहे थी वहीं भगवान शंकर व भूतों की टोली भी इस चल समारोह में प्रमुख रुप से शामिल थी । कावड़यात्रा में महिलायें केसरिया वस्त्र पहने सर पर कलश धारण किये चल रही थी, यात्रा के अंतिम छोर पर एक सुसज्ति डोले में शिवलिंग का प्रतिरुप बनाकर आकर्षक श्रृंगार कर रखा था । यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुजनों ने पुष्प पंखुड़ियां उड़ाकर भव्य स्वागत किया । यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए उज्जैन महांकालेश्वर पर जलाभिषेक करने हेतु रवाना हो गई।
स्वेच्छिक बड़नगर बंद
शनिवार को पूर्णरुप से स्वेच्छिक बड़नगर बंद होने से युवाओं ने इसमें जमकर भागीदारी की । कावड़ यात्रा में शामिल टाेलियाें ने नृत्य व नारे लगाकर इसे यात्रा को भव्यताप्रदान की साथ ही युवाओं ने हर–हर महादेव, जयश्रीराम के नारे लगाकर इस धार्मिक चल समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
यह भी रहा आकर्षण का केन्द्र
चल समारोह मेंढोलक की थाप के साथ भूतों की टोली व युवाओं के हाथों में लहलहाते केसरिया ध्वज आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहे वहीं विभिन्न स्थानों पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत से नगर की सड़कें पुष्प पंखुड़ियों से सराबोर हो गई। यात्रा मेंअंचलों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
मोहर्रम पर्व होने से प्रशासन रहा मुस्तैद
शनिवार को मुस्लिम पर्व मोहर्रम होने से किसी भी प्रकार का साम्प्रदायिक तनाव न हो इस हेतु प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से तैनात रहा । चल समारोह को मुख्य मार्ग से निकलवाने मे पूरी ताकत के साथ प्रशासनिक अमला जुटा रहा । इस भव्य चल समारोह के निकलने के पश्चात् प्रशासन ने चेन की सांस ली।