top of page

मातृशक्ति ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

उज्जैन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर उज्जैन जिले में भी उत्साह का माहौल रहा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने कहा कि जिले की मातृशक्ति ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया और बजट को लेकर अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया।


ree

भाजपा जिला मंत्री श्रीमती वर्षा पाटौदी ने कहा कि इस बजट में किसान, नौजवान, महिलाएं, शिक्षक, चिकित्सक और व्यापारी—समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे नजरअंदाज किया गया हो। यह बजट 2047 तक भारत को मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की स्पष्ट सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है।


भाजपा जिला मंत्री व सरपंच श्रीमती रितु पाटीदार ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम होगा जो घोषणाएं महिलाओं के विकास के लिए की है इससे निश्चित ही संपूर्ण देश की नारी शक्तियों में ऊर्जा और विकास और रोजगार की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा। 


 भाजपा जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्या श्रीमती अजीता परमार ने केंद्रीय बजट को "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" वाला बजट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रस्तुत यह आम बजट देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।


केंद्रीय बजट में, महिलाओं को विकास की दिशा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है यह बजट महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है इससे महिलाओं में नई ऊर्जा जागृत होगी और विकास और रोजगार की दिशा से जुड़ेगी। यह बात भाजपा जिला मंत्री व महिदपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सूर्यवंशी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।


भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति पलोड़ ने बताया क्रिटिकल केयर को लेकर बजट में प्रावधान है कुल मिलाकर यह बजट स्वास्थ्य ,पर्यावरण , इंडस्ट्रीज , रेल कॉरिडोर , समुद्री जहाज निर्माण के प्रावधानों सहित अनेक प्रोग्रेसिव एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने वाला और विश्व की बड़ी इकोनॉमी भारत को बनाने के सपने को साकार करने वाला बजट है ।


भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बजट भारत सरकार का महत्वपूर्ण है जिससे हमारी महिलाओं में नई ऊर्जा जागृत हुई है सरकार की महिला जन हितेषी योजनाओं से हर नारी शक्ति को बल मिला है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने के लिए महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री जी को धन्यवाद करती हूं।


 भाजपा महिदपुर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती उमा पांडे ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2026-2027 के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास का निर्माण, कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास, तथा उद्यमिता बढ़ाने के लिए SHE-marts जैसी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।


भाजपा खाचरोद मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा का कहना है कि इस बजट में गंभीर बिमारियों के इलाज से लेकर हर वर्ग के कल्याण की कल्पना की गई है और विकास के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए है। आपने जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं वित्तमंत्री सीतारमण जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बजट के प्रावधान दूरदर्शी है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page