top of page

Ujjain News : विक्रमोत्सव में आज शाम होगा नारी शक्ति पर केंद्रित कवयित्री सम्मेलन का आयोजन

उज्जैन। विक्रमोत्सव के अंतर्गत महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च रात्रि 8:00 बजे नारी शक्ति पर केंद्रित अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजित किया गया है।


यह जानकारी देते हुए विक्रमोत्सव आयोजन समिति के सदस्य राजेश सिंह कुशवाह ने बताया कि इस अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन में देश की ख्यातनाम नामचीन कवयित्रीगण बलजीत कौर तन्हा नई दिल्ली, मीरा दीक्षित हाथरस, मोनिका हटेला भुज, शिवांगी शर्मा भोपाल, श्रद्धा शौर्य नागपुर, आभा श्रीवास्तव प्रयागराज, प्रियंका मिश्रा कटनी, श्वेता सिंह बड़ोदरा हास्य व्यंग, ओज, श्रृंगार, देशभक्ति व करुणा से औत प्रौत रचनाओं एवं गीत गजल के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदायेंगी।


महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ निर्देशक (संगोष्ठी)डॉ. रमन सोलंकी ने शहर के रसिक श्रोताओं से अनुरोध किया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत नारी शक्ति पर केंद्रित कालिदास संस्कृत अकादमी के पद्मश्री पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयोजित इस अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कवि सम्मेलन को सफल बनाऍ।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page