
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | रास्ता भटके मासूम के परिजनों का पुलिस ने 45 मिनिट में पता खोज निकाला और उसे सुपुर्द किया। मासूम को एक युवक थाने लेकर पहुंचा था। कोतवाली थाना एएसआई चंद्रभानसिंह चौहान ने बताया कि सोमवार दोपहर को एक युवक रास्ते में रोते हुए मिले 6 वर्षीय मासूम को थाने लेकर आया था। पूछताछ करने पर मासूम की भाषा समझ नहीं आ रही थी। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास शुरु किये और मासूम को उसके घर मिल्कीपुरा तक पहुंचा दिया। परिजनों ने बताया कि परिवार उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और चूड़ी का व्यवसाय करने सालभर पहले उज्जैन आया था। मिल्कीपुरा में किराये से मकान लिया है। पता नहीं कब सरफराज खेलते समय लापता हो गया था। उसकी आसपास तलाश की जा रही थी। वह करीब 2 घंटे से नहीं मिल रहा था। एएसआई चौहान ने बताया कि मासूम के थाने आने के बाद 45 मिनिट में उसके परिजनों का पता खोज निकाला था। मासूम को सकुशल देख परिजनों ने पुलिस का आभार माना।