top of page

Ujjain News: सोमवार को आधे शहर में फिर नलों से नहीं आया पानी

उज्जैन। पुराने शहर के अलग क्षेत्रों में स्थित दो पानी की टंकियों के वाल्व खराब होने के कारण सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में जल जलप्रदाय नहीं हो पाया और लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे। जबकि गंभीर डेम फुल है और आए दिन गेट खोल कर पानी बहाया जा रहा है।


सोमवार की सुबह पुराने शहर के कई इलाकों में


पेयजल सप्लाई गड़बड़ा गई। इसके पीछे पीएचई के अधिकारियों का कहना था कि शहर के उत्तर क्षेत्र में चारधाम टंकी को भरने वाला वाल्व खराब हो गया। इस कारण टंकी नहीं भरी जा सकी। इसके कारण गणेश टेकरी कालोनी, तकिया मस्जिद, बंसी का बाड़ा, बजरंग नगर ,देवता कॉलोनी, भगत सिंह मार्ग, माली मंदिर,जोगीपुरा ,नरसिंह घाट, गोंड बस्ती के क्षेत्र में सोमवार को जल प्रदाय नहीं हो सका।


जलकार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को खराब हो चुके वाल्व को रात तक ठीक नहीं कराया जा सकता था। इस कारण सोमवार सुबह से वाल्व ठीक करने का काम शुरू किया गया। दोपहर बाद भी इसके सुधार का काम जारी रहा। इधर इंदिरानगर की पानी की टंकी के वाल्व में गड़बड़ी आने से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि वाल्व पूरी तरह से खुल नहीं सका। सहायक यंत्री एसके लाड ने बताया इंदिरानगर में पानी सप्लाई में ज्यादा दिक्कतें नहीं आई, समय रहते इसमें सुधार कर दिया गया था। परंतु लोगों का कहना है कि सुधार के बाद भी नलों से पानी नहीं आया।


नगर सरकार की सालगिरह पर पानी नहीं मिला..


ree

सोमवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी की समस्या आई। इसके ठीक है 1 दिन पहले महापौर मुकेश टटवाल ने नगर सरकार में भाजपा बोर्ड का 1 साल पूर्ण होने पर जश्न मनाया था। एमआईसी सदस्यों को की पार्टी दी थी। भगवान महाकाल की शरण में जाकर भी उन्होंने अपनी उपलब्धि मीडिया के सामने बया की थी। यह सब शहर के नागरिकों ने मीडिया और सोशल मीडिया पर दिनभर देखा था। लेकिन अगले दिन सोमवार को जब आधे शहर में सुबह जल प्रदाय नहीं हुआ तो लोगों में चर्चा थी कि आखिर महापौर और उनकी परिषद की 1 साल में यह कैसी उपलब्धि है जो लोगों को पूरे महीने का पानी का बिल भरने के बाद भी पानी नहीं मिलता।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page