
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मध्य प्रदेश शासन से कल देर शाम एक पत्र जारी हुआ जिसमें उज्जैन का नया मास्टर प्लान लागू किया गया | उज्जैन के विकास के लिए जो प्रस्ताव भोपाल भेजा गया था उसे राज्य शासन ने तीन अमेंडमेंट के साथ लागू कर दिया | नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर नया मास्टर प्लान लागू किया गया है |
उज्जैन का मास्टर प्लान लंबे समय से राज्य सरकार के पास लंबित था | इस प्लान के लागू होने से उज्जैन के विकास को पंख लग जायेंगे | एक कुशल प्लान के आभाव में उज्जैन के विकास की रफ़्तार धीमी पड़ रही थी | हाल में में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल शहर के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री जी से उज्जैन के मास्टर प्लान को लागू करने की बात कही थी | यहाँ सभी के अथक प्रयासों और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देशानुसार उज्जैन का नया मास्टर प्लान लागू किया गया है |
इस आदेश की प्रति संभागायुक्त, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को प्राप्त हो चुकी है | उज्जैन कलेक्टर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस बात की पुष्टि भी की है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उज्जैन के विकास में विशेष रूचि है इसीलिए वे समय समय पर आला अधिकारियों से विकास के संबंध में जानकारी लेते रहते हैं | मुख्यमंत्री जब भी उज्जैन आते हैं वे स्वयं भी कार्य स्थल पर जाकर विकास कार्यों का जाएजा लेते हैं |
जहाँ एक ओर महाकाल लोक के द्वितीय चरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है उसी के बीच नया मास्टर प्लान लागू होने से विकास कार्यों को तेज़ी मिलने की पूरी संभावना है |