top of page

नेपाल में उज्जैन की ऋतु ने जीता गोल्ड मेडल

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | पीएचई में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मुकेश परमार की पुत्री ऋतु परमार ने नेपाल में अंतरराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर भारत एवं उज्जैन का नाम गौरवान्वित किया।


नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल कराते प्रतियोगिता में भारत की ऋतु परमार पिता मुकेश परमार ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। ऋतु परमार लगातार 8 सालों से अभ्यासरत हैं व अपने खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश व उज्जैन शहर के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। वहीं कराते कोच ऋतु परमार के मार्गदर्शन में नंदनी सोंगरा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पालकों व उनके संभागीय प्रमुख कराते प्रमुख सेंसई डीआर कवरेती ने अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रेलवे स्टेशन पर पुष्पमालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page