top of page

उज्जैन। द्वापर युग में उज्जैन ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। उज्जैन स्थित गुरु सांदीपनि आश्रम में भगवान श्कृष्ण, उनके भाई बलराम और मित्र सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी। श्रीमद् भागवत, महाभारत तथा अन्य कई पुराणों में इसका उल्लेख मिलता है। उज्जैन का सांदीपनि आश्रम श्री कृष्ण की विद्यास्थली के रूप में देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनि आश्रम में पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थेl
bottom of page