top of page

कड़ाबीन गन का छर्रा लगने से युवक की मौत

सोनकच्छ(राजेंद्र पंवार)| स्थानीय यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा अपने अंतिम पड़ाव कालीसिंध मार्ग में थी, तब अचानक देवास राधागंज निवासी नरेंद्र पिता जीवन सिंह यादव 25 वर्ष जो कड़ाबीन गन से करतब दिख रहा था गन चलाते समय उसका छर्रा दाहिने कंधे के नीचे लग गया। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया, समाज के लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉ जावेद पठान, ड्रेसर विजय चन्दोलकर ने उसका प्राथमिक उपचार कर निजी एम्बुलेंस से इंदौर रेफर कर दिया। डॉ जावेद पठान के अनुसार व्यक्ति की हालत गंभीर थी। जिसकी इंदौर एक निजी अस्पताल में पहुँचने के पहले ही मौत हो गई। शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम एमजी हॉस्पिटल में किया गया। देवास पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page