top of page

सिद्धिविनायक को लगाया 11 हजार मोदक का भोग

20 Sept 2023

चिंतामन में भी उमड़े भक्त, घर-घर विराजे विघ्नहर्ता गणेश

उज्जैन। गणेश चतुर्थी पर्व पर उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर व महाकाल मंदिर प्रांगण में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश जी को सुबह पूजन-अर्चन कर श्रृंगारित कर लड्‌डुओं व मोदकों का महाभोग लगाया गया। दोनों प्रमुख मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही घर-घर में शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई। पंडालों में भी बड़ी मूर्तियां स्थापित की गई।


चिंतामन गणेश मंदिर के पुजारी गणेश गुरु ने बताया कि सुबह भगवान गणेश जी का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया व पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। इधर महाकाल के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भी विशेष शृंगार कर 11 हजार मोदकों का भोग लगाया गया। सिद्धि विनायक गणेश के पुजारी चमू गुरु उपाध्याय ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार भगवान गणेश का पूजन व दोपहर में महाआरती कर दिनभर श्रद्धालुओं को मोदकों का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में भगवान गणेश जी का महल सजाया गया दिव्य श्रृंगार दर्शन का श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।


मंछामन गणेश में भी श्रृंगार, भक्तों का तांता


नीलगंगा के पास स्थित प्रसिद्ध मंछामन गणेश मंदिर में भी सुबह आकर्षक शृंगार किया गया। यहां भी भक्तों का दर्शन के लिए दिनभर तांता लगा रहा। पुजारी आशुतोष शास्त्री ने बताया कि भगवान गणेश जी का शृंगार कर मंदिर में फूलों से सजावट की गई।


सुबह से शुरू हुआ स्थापना का दौर


गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। लोग सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं की खरीदी करने निकल पड़े थे और सार्वजनिक स्थानों तथा पंडालों के लिए गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं को ले जाया रहा था। अलग-अलग शुभ मुहूर्त में लोगों ने गणेश प्रतिमाएं स्थापित की। युवा और बच्चों में इस पर्व का विशेष उत्साह नजर आ रहा था। शहर में लगभग 400 स्थान पर गणेश जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page