
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | बाइक पर सवार मां बेटे को शुक्रवार दोपहर डंपर चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में मां की मौके पर मौत हो गई बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर मौके से भागे डंपर चालक की तलाश कर रही है।
देवास रोड पर नागझिरी थाना क्षेत्र के कल्पतरू एवेन्यू के सामने दोपहर में बाइक सवार मां बेटे को पीछे से आए डंपर ने टक्कर मारी और कुचलते हुए मौके से भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल पुत्र और मां को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान शांति बाई पति लालू चौहान 45 वर्ष निवासी ग्राम ढाबला रेहवारी के रूप में हुई है। घायल पुत्र उमेश 20 वर्ष है। परिजनों ने बताया कि दोनों ग्राम सेमलिया रिश्तेदारी में आयोजित माता पूजन के कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम करें मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर चालक की तलाश शुरू की गई है जो देवास की ओर नरवर थाना क्षेत्र के आसपास का होना सामने आया है जल्द ही चालक को हिरासत में लेकर डंपर जप्त किया जाएगा।