top of page

सीवरेज का पानी क्षिप्रा नदी में मिलने के मामले में कारवाही

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | रविवार को हरसिद्धि पाल के पास चेंबर के ओवरफ्लो होने के कारण सीवर का पानी क्षिप्रा नदी में मिलने से नदी का जल दूषित हुआ | इस घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निर्देशक रोशन कुमार सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री मनीष जैन को तत्काल पद से हटाते हुए बाहर किया गया है |


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अन्तर्गत हरसिद्धि पाल के पास भूमिगत पाईप लाईन डाले जाने का कार्य किया जा रहा है, पाईल लाईन डाले जाने के लिए खुदाई कार्य के दौरान चेंबर की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो कर क्षिप्रा नदी में अत्यधिक मात्रा में मिल गया | जिससे नदी का पानी दूषित हो गया, निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने आज तकनिकी अधिकारियों के साथ हरसिद्धी की पाल पर चेंबर कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्य के दौरान हुई लापरवाही की जांच की | जिसमें स्मार्ट सिटी ई.ई. मनीष जैन की लापरवाही सामने आई | उक्त की जानकारी निगम आयुक्त द्वारा जिला कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को दी गई, जिसके आधार पर कलेक्टर द्वारा ई.ई. की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए।


इस दौरान उज्जैन में गंगा दशहरा का पर्व चल रहा है | अचानक नदी में गन्दा पानी मिलने से लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं | इस घटना का पंडे-पुजारियों एवं संतों ने विरोध किया | कल महापौर ने टाटा के अधिकारियों की क्लास लगा दी और आज कलेक्टर के आदेश पर निगम आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री को भार्खास्त कर दिया |


बावजूद इसके पिछले दो तीन दिनों में रामघाट पर क्षिप्रा नदी में स्नान करने वालों की संख्या में बेहद कमी आई है | जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की इक्षानुसार उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इस अभियान से जुड़े हुए हैं | जहाँ एक ओर महाकाल लोक के बनने से उज्जैन में धार्मिक यात्रियों की संख्या बढ़ी है वहीँ क्षिप्रा नदी तक पर आने वाले यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है |


हाल ही में मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा नदी के तट पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा था जिसमे बड़ी संख्या में देश विदेश के लोग शामिल हुए थे | आज खुलेआम शिप्रा नदी में नाले के मिलने से लोगों की भावना को आघात पहुँचा है | यहाँ भी टाटा कंपनी पर कोई बड़ी कारवाही ना करते हुए केवल जिम्मेदार अधिकारी को हटाया जाने का निर्णय चौंका देने वाला है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page