top of page

उज्जैन | अनुविभागीय अधिकारी बड़नगर आकाश सिंह द्वारा ग्राम कजलाना तहसील बडनगर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 18, 22 व 23 कुल रकबा 1.80 हैक्टेयर को राजस्व प्रकरण में आदेश जारी कर पुनः शासकीय घोषित कर दिया गया है | उन्होंने इसकी प्रविष्टि शासकीय भूमि के रूप में राजस्व अभिलेखों में करने के आदेश भी जारी किए गए हैं |
यह प्रकरण 2012 से विचाराधीन था, जिसे वर्तमान अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निराकृत किया गया है। चूँकि उक्त भूमि को पूर्व में विक्रय किया गया था इसलिए बड़नगर तहसीलदार को विक्रेताओं के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है | इस भूमि को अवैध तरीके से विक्रय किया गया था | वर्तमान में उक्त भूमि की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये है।
bottom of page