
यदि आप 12 ज्योतिलिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे हैं तो यह आर्टिकल/ख़बर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी| भूत भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लेने के बाद शुद्ध और सात्विक भोजन करने के लिए आप नीचे दिये हुए रेस्टोरेंटों में से आपकी पसंद की जगह चुन सकते हैं|
1. श्री गंगा रेस्टोरेंट - श्री गंगा रेस्टोरेंट शहर के मुख्य मार्ग देवास रोड पर स्थित उज्जैन का सबसे बढ़िया फाइन डाइन रेस्टोरेंट है| यहाँ लगभग 100 से 200 लोग एक साथ बैठ कर अला-कार्ट मेनू का आनंद ले सकते हैं| वहीँ पार्टी के लिए गार्डन एवं बैंक्वेट हॉल सुविधा भी यहाँ उपलब्ध है| श्री गंगा रेस्टोरेंट का नाम उज्जैन में लगभग 70 वर्ष पुराना है, इसकी शुरुवात नए शहर के फ्रीगंज इलाक़े से हुई थी| उज्जैन में श्री गंगा का नाम अपनी मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध है|
Price Range - 200-400
Google Reviews - 4.1/5

2. अपना स्वीट्स - इन्दौर का विश्वनीय नाम अपना स्वीट्स उज्जैन में भी उपलब्ध है| अपना स्वीट्स देवास रोड पर स्थित है| अपना स्वीट्स में बैठ कर खाने की उत्तम व्यवस्था है| अपना स्वीट्स के इन्दौरी स्टाइल छोले भठूरे आप की सभी तारीफ़ करते हैं| इन्दौर के स्वाद का मजा उज्जैन में लेने के लिए उज्जैन का अपना स्वीट्स रेस्टोरेंट जरूर विजिट करें|
Price Range - 1-200
Google Reviews - 3.8/5

3. लोटस रेस्टोरेंट(अबिका इलाइट) - अबिका इलाइट पुराने शहर में स्थित बेहद खुबसूरत होटलों में से एक है| इसी होटल ले पहले माले पर है अबिका इलाइट का लोटस रेस्टोरेंट| यह शहर के जानेमाने रेस्टोरेंटों में से एक है और अपने नार्थ इंडियन खाने के लिए मशहूर है| रेस्टोरेंट महाकाल मंदिर और उज्जैन रेलवे स्टेशन दोनों से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है|
Price Range - 300-500
Zomato Reviews - 4.1/5

4. डमरू वाला - महाकाल मंदिर के मेन गेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पहले माले पर स्थित डमरू वाला रेस्टोरेंट में आप उज्जैन के प्रसिद्ध दाल बाफले खाने का आनंद ले सकते हैं| भीड़-भाड़ वाले इलाक़े में स्थित यह रेस्टोरेंट अपने अच्छे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है| बाहर से आये यात्री इस रेस्टोरेंट के खाने की खूब तारीफ़ करते हैं|
Price Range - 1-200
Google Reviews - 3.7/5

5. भोला गुरु - भोला गुरु रेस्टोरेंट पुराने शहर के सबसे प्राचीनतम भोजनालयों में से एक है| महाकाल मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर सकरी गलियों में स्थित रेस्टोरेंट उज्जैन में बनारस की यादें ताज़ा करता है| भोला गुरु पर आप शुद्ध देसी घी से बने भोजन के आनंद ले सकते हैं| दूर-दूर से लोग यहाँ की थाली खाने आते हैं| रेस्टोरेंट गोपाल मंदिर से सती गेट जाने वाले रास्ते में पड़ता है| आप यहाँ देसी घी से बनी मिठाई के भी आनंद ले सकते हैं|
Price Range - 1-200
Google Reviews - 4.1/5

6. मारवाड़ी पवित्र भोजनालय - देवास गेट बस अड्डे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर पहले माले पर स्थित मारवाड़ी पवित्र भोजनालय राजस्थानी खाने के लिए जाना जाता है| यह रेस्टोरेंट उज्जैन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बेहद नजदीक है| प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से रेस्टोरेंट की दूरी मात्र 1.5 किलोमीटर है| मारवाड़ी पवित्र भोजनालय के दाल टिक्के लोगों को बहुत भाते हैं|
Price Range - 1-200
Google Reviews - 4.2/5

7. हाईवे 27 रेस्टोरेंट - यदि आप उज्जैन शहर में इन्दौर-उज्जैन मार्ग (स्टेट हाईवे 27) से एंट्री कर रहे हैं तो इसी मार्ग पर महाकाल मंदिर पर बढ़ते हुए आपकी नज़र लगभग 44 हजार स्क्वायर फीट एरिया में फैले हाईवे 27 रेस्टोरेंट पर जरूर पड़ेगी| मध्य प्रदेश स्टेट हाईवे 27 (SH-27) से प्रेरित होकर इस रेस्टोरेंट का नाम हाईवे 27 रेस्टोरेंट रखा गया है| यदि आप वेज बिरयानी खाने का शौक रखते हैं तो एक हाईवे 27 रेस्टोरेंट जरूर विजिट करें| यहाँ पूरे शहर की सबसे बेहतरीन वेज और हैदराबादी वेज बिरयानी मिलती है| इस शानदार दम बिरयानी को बनने में कम से कम 15 से 20 मिनट का समय लगता है|
Price Range - 1-200
Google Reviews - 4.4/5

8. राजकुमार रेस्टोरेंट - उज्जैन के नए शहर में फ्रीगंज इलाक़े का राजकुमार रेस्टोरेंट सात्विक खाने के मामले में बेहद पुराना नाम है| आज फ्रीगंज में ही राजकुमार रेस्टोरेंट की दो ब्रांचें संचालित होती हैं| शहर के मध्य व्यापारिक क्षेत्र में भोजन करने के लिए राजकुमार एक अच्छा विकल्प है| यदि आप जैन भोजन खाने के शौक़ीन हैं तो एक बार राजकुमार रेस्टोरेंट जरूर जायें|
Price Range - 200-400
Google Reviews - 4.1/5

9. सुदामा रेस्टोरेंट - यदि आप उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 वाली साइड हैं और सात्विक भोजन करना चाहते हैं तो सुदामा रेस्टोरेंट आप के लिए सबसे नजदीकी और बेहतर विकल्प है| यह उस क्षेत्र के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है| बाहर से आये यात्री यहाँ के खाने की काफ़ी तारीफ़ करते हैं| यहाँ की थाली बहुत मशहूर है आप अपनी पसंद की सब्जी का चुनाव करके भी आर्डर दे सकते हैं| मेनू में नार्थ के साथ साउथ इंडियन फ़ूड की चॉइस भी उपलब्ध है|
Price Range - 200-400
Google Reviews - 3.7/5

Article by Shubham Tamrakar
Chief Editor Malwa Herald