
खाचरौद/मध्यप्रदेश के खाचरोद बहुत ही आनंद की बात है कि हम स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह देश ऋषि मुनियों का देश है यहां का कंकर-कंकर शंकर है देश की महिमा ऋषि-मुनियों ने गाई वेदों व शास्त्रों में भारतवर्ष की गाथाओं का उल्लेख मिलता है भारत एक असाधारण देश है यहां जन्म लेना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है ये विचार श्री बगलामुखी शक्तिपीठ खाचरोद के पूज्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने शक्ति पीठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल पत्रकार बंधुओं और श्रद्धालुओं से धर्म चर्चा करते हुए व्यक्त किए आपने कहा कि यदि भारत जैसे देश में जन्म पाकर जीव अपने कल्याण को प्राप्त नहीं कर पाता तो बड़े दुर्भाग्य की बात है इस देश में इस माटी में जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हैं इस देश में हम जैसे जीवों के ऊपर भगवान ने अधिक करुणा दया करके जन्म दिया भारत जैसे देश में जन्म देने का मतलब है परमात्मा आपका कल्याण करना चाहते हैं भारत के ऋषि मुनि शास्त्र यहां का गौरवशाली इतिहास,वीर पुरुषों की गाथा,महान देशभक्त शहीदों का बलिदान हम सबके लिए प्रेरणादायक है पूज्य स्वामीजी ने कहा कि हम अपने देश की महिमा को समझें देश की पूर्णता हमारी एकता में है वह देश टूट जाता है जिस देश में एकता नहीं होती आईये हम सब एक होकर के इस देश के लिए अपने तन मन धन से समर्पित होकर ऋषि मुनियों और वेद शास्त्रों-पुराणों की परंपरा को आगे बढ़ाएं और देश को युवा पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित कर उन्नति की ओर आगे बढ़ते चलें