top of page

उज्जैन से कांग्रेस नेत्री नूरी खान भारत जोड़ो यात्रा में भारत यात्री

उज्जैन/मालवा हेराल्ड | कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है | ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी |सोमवार को इस यात्रा ने कुल 102 किलोमीटर की दूरी तय कर ली | केरल में आज भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है | कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 19 दिनों में केरल की पूरी दूरी तय कर लेगी |

जैसा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बताया था कि यात्रा में कांग्रेस १०० पदयात्री(कार्यकर्ता) शुरू से अंत तक चलेंगे, वे भारत यात्री कहलायेंगे | यात्रा की आधिकारिक जानकारी वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in पर उपलब्ध है उसी वेबसाइट पर भारत यात्रियों की सूची भी साझा की गई है | इस सूची में उज्जैन से कांग्रेस नेत्री नूरी खान का नाम भी शामिल है | सुश्री नूरी खान मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेस की मालवा निमाड क्षेत्र की प्रभारी भी हैं | वे यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जुड़ी रहेंगी |

सुश्री नूरी खान कांग्रेस की तेज़तर्रार नेता है, वे कई जन आंदोलनो का कुशल नेतृत्व कर चुकी हैं | वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये यात्रा की ताज़ा जानकारी एवं तस्वीरें शेयर करती रहती हैं | हमारा यह प्रयास रहेगा कि नूरी जी के माध्यम से उज्जैन की जनता को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अधिक से अधिक जानकारी मिलती रहे |


 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page