
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | उज्जैन। हम वादा करते हैं कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मंडी और सोसायटी के चुनाव होंगे, हर किसान को अपना हक दिया जाएगा। आज हर सोसायटी, हर मंडी में भाजपा के दलाल बैठे हैं उन्हें उखाड़कर फैंका जाएगा जो किसान हमारे भूमि के हैं उन्हें सोसायटी, मंडी पर पूरा अधिकार दिया जाएगा। भ से भाजपा, भ से भ्रष्टाचार, भाजपा के राज में एक भी काम बिना पैसे के होता है क्या। उक्त बात उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्र लेकोडा में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष द्वारा पंच सरपंच किसान सम्मेलन में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने कांग्रेसियों को एक मंच पर लाने का काम किया। जनसभा में पंच सरपंच और किसानों के मुद्दों को स्थान दिया गया जिसमें पूर्व मंत्री राघौगढ़ विधानसभा के विधायक जयवर्धन सिंह मौजूद रहे उन्होंने बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए किसानों की बात कही कि कैसे बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। आपने कहा कि 2019 में कमलनाथजी ने 400 करोड़ रूपये महाकाल लोक के लिए स्वीकृत किये थे, अफसोस की बात है कि भाजपा सरकार में जिस महाकाल लोक का खुद प्रधानमंत्री फीता काटने आए थे, थोड़ी सी हवा में वहां मूर्तियां खंडित हो गई, कई जगह 5 से 10 लाख की मूर्तियां कई चौराहों पर वर्षों से खड़ी है वे क्षतिग्रस्त नहीं हुई और भाजपा ने करोड़ों खर्च कर दिये और मूर्तियां टूटकर गिर गई। ग्राम लेकोडा में पंच सरपंच किसानों की जनसभा में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बताया कि कैसे किसानों के साथ भाजपा की शिवराज सरकार छलावा कर रही है किसानों की आय जब कांग्रेस की सरकार थी तब से वही है जब की लागत बढ़ी है किसान परेशान है सोयाबीन की फसल में मध्यप्रदेश नंबर वन पर है लेकिन फिर भी सरकार किसानों की स्थिति सुधारने में नाकामयाब रही है स्थिति सुधरी है तो केवल मोदी के मित्र अडानी की।
----------------------------------------------------------------------
कांग्रेस की सरकार बनी तो मंडी और सोसायटी के चुनाव होंगे
----------------------------------------------------------------------
लाडली बहना योजना में भी किसान बहनों के साथ छल कर रही है, शिवराज सरकार कि इस योजना में महिलाओं को सिर्फ परेशान किया जा रहा है ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें इस योजना से बाहर कर दिया गया है घंटो महिलाएं बैंकों और आंगनवाड़ी महिलाओं के घर के चक्कर काट रही है इस जटिल प्रणाली में कई ऐसी महिलाए है जिन्हे लाडली बहना योजना से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अगर जब कान की सरकार बनती है तो हम महिलाओं को 15 सो रुपए देंगे साथ ही इसमें महिलाओं की उम्र को लेकर कोई जटिलता नहीं रहोगी चाहे महिला 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक से ज्यादा की उम्र की क्यों ना हम सबको योजनाओं में लाकर उन्हें फायदा दिलाएंगे।
----------------------------------------
गैस की टंकी के भी करेंगे भाव कम
----------------------------------------
जिन महिलाओं को लाडली बहना योजना में प्रदेश सरकार प्रवक्ता के जरिए लुभाने का वादा कर रही है उन्हें गैस का सिलेंडर भरवाने में पता चल जाता है कि कितनी महंगाई की मार है छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह ही मध्यप्रदेश में भी महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
-----------------------------------
युवाओं को रोजगार के अवसर
-----------------------------------
आपने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार ना देते हुए उन्हें ठेकेदार मैं टेंडर प्राणीली में डाल रही है जिसमें ठेकेदार द्वारा जब चाहे तब उन्हें निकाला जा सकता है लेकिन कांग्रेस सरकार बनती है तो रोजगार के अन्य अवसर पैदा करके युवाओं को रोजगार दिलाएंगे।
-------------------------------------------------------------------
भाजपा ने पंचायती राज में जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीने
-------------------------------------------------------------------
कांग्रेस सरकार में जो जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज में अधिकार था सरपंच जनपद को अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य शिक्षक नियुक्ति सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य करने में अपने क्षेत्र के किसान साथियों की मद से आवश्यकता थी उन्हें भाजपा सरकार ने अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है ।
भाजपा की सरकार 15 साल थी लेकिन सरकार किसानों का कर्जा माफी नहीं किया जब कांग्रेश किसानो के करजा माफी के मुद्दे पर सरकार बनाती है तो और 15 माह की सरकार में किसानों का कर्जा माफी करती है लेकिन सिंधिया को खरीद कर सरकार गिराने का काम बीजेपी ने किया इससे साफ जाहिर है कि बीजेपी की मंशा किसानों के प्रति कैसी है हम वापस अगर कांग्रेस की सरकार बनाते हैं तो किसानों की कर्जा माफी पर वचनबद्ध है।