top of page

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा अर्चन की

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुँची | यहाँ वे भस्म आरती में शामिल हुईं | उन्होंने गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया | वे मंदिर के नियमानुसार साड़ी में पहुँची, तस्वीर में उन्हें नंदी हाल में बैठे देखा जा सकता है |


सारा अली खान लगभग 3-4 घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं | वे इससे पहले भी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिलिंग के दर्शन करने आ चुकी हैं | महाकाल मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने उनका पूजन एवं जलाभिषेक कराया | संजय गुरु ने बताया कि सारा की भगवान शिव में अद्भुत आस्था है, इसलिए वे महाकाल के दर्शन के लिए पुनः पधारीं है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page