top of page

Ujjain: महाकाल मंदिर के आसपास से 28 तिलक लगाने वालों को पकड़ा

उज्जैन। श्रावण-भादौ मास की शुरूआत होने से पहले महाकाल मंदिर के आसपास तिलक लगाने वालों की घेराबंदी और धरपकड़ की शुरूआत पुलिस ने की है। मंदिर क्षेत्र से 28 को पकड़ा गया और भारतीय दंड विधान की धारा 151 में उन्हे न्यायालय पेश किया गया।


तीन-चार दिन पहले रामघाट क्षेत्र में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तिलक लगाने की बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। ऐसे ही तिलक लगाने वाले महकाल मंदिर, चारधाम और हरिसिद्धी मंदिर के आसपास भी सैकड़ों की तादात में घूमते रहते है। इनके द्वारा श्रद्धालुओं के साथ कई बार जबरदस्ती की जाती है। यहीं नहीं मौका पाकर श्रद्धालुओं का कीमती सामान भी उड़ा देते है। इनमें अधिकांश कम उम्र के शामिल है। इनकी गतिविधियों को देखते हुए 4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास से पहले पुलिस ने इनकी धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने मंदिर क्षेत्र में घूमने वाले तिलक लगाने वाले 28 युवको को हिरासत में लिया जिनकी गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दे रही थी। सभी के खिलाफ धारा 151 का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। एसआई जयंत डामोर ने बताया कि तिलक लगाने वाले सभी उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page